1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार: बस ऑटो की टक्कर में 10 की मौत, 6 घायल

बिहार: बस ऑटो की टक्कर में 10 की मौत, 6 घायल

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 25, 2016 06:20 pm IST,  Updated : Jul 25, 2016 07:23 pm IST

बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के अहियापुर थाना अंतर्गत झपहा गांव के समीप आज एक बस और एक ऑटोरिक्शा की सीधी टक्कर में ऑटोरिक्शा पर सवार 10 लोगों की मौत हो गयी।

Accident- India TV Hindi
Accident

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के अहियापुर थाना अंतर्गत झपहा गांव के समीप आज एक बस और एक ऑटोरिक्शा की सीधी टक्कर में ऑटोरिक्शा पर सवार 10 लोगों की मौत हो गयी। जबकि 6 यात्री घायल हो गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार ने बताया कि जिला मुख्यालय से 5 किमी दूर सीआरपीएफ कैंप के पास सीतामढी से पटना जा रही एक बस और एक ऑटोरिक्शा के बीच हुई टक्कर में मरने वालों में तीन बच्चे और तीन महिलाएं भी शामिल हैं। मृतक बच्चों में एक महीने से 2 साल आयु वर्ग के हैं।

उन्होंने बताया कि मृतकों में 9 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि एक अन्य व्यक्ति की मौत इलाज के क्रम में अस्पताल में हो गयी। विवेक ने बताया कि इस हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  उन्होंने बताया कि उक्त बस ने असंतुलित होकर झपहा गांव के समीप एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत