1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर में मुठभेड़, 2 आतंकवादी मारे गए

कश्मीर में मुठभेड़, 2 आतंकवादी मारे गए

 Written By: IANS
 Published : Nov 22, 2016 10:43 am IST,  Updated : Nov 22, 2016 10:43 am IST

श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में मंगलवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस के अनुसार, बोनीखान गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद 13 राष्ट्रीय

kashmir, encounter- India TV Hindi
kashmir, encounter

श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में मंगलवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस के अनुसार, बोनीखान गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद 13 राष्ट्रीय राइफल्स की टुकड़ी और राज्य पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने अभियान शुरू कर दिया।

जैसे ही सेना के जवान आतंकवादियों के ठिकाने के पास पहुंचे, उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "मुठभेड़ दोनों आतंकवादियों के मारे जाने तक जारी रही।"

उन्होंने कहा, "माना जा रहा है कि दोनों आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत