1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छत्तीसगढ़: बस्तर में 21 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़: बस्तर में 21 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

 Written By: IANS
 Published : May 18, 2017 06:54 am IST,  Updated : May 18, 2017 06:58 am IST

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में शासन की पुनर्वास नीति के तहत बुधवार को दरभा डिवीजन के कांगेरवैली एरिया कमेटी, कटेकल्याण सहित पूर्वी बस्तर डिवीजन के 21 नक्सलियों ने समर्पण कर दिया।

naxal- India TV Hindi
naxal

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में शासन की पुनर्वास नीति के तहत बुधवार को दरभा डिवीजन के कांगेरवैली एरिया कमेटी, कटेकल्याण सहित पूर्वी बस्तर डिवीजन के 21 नक्सलियों ने समर्पण कर दिया। (सोनिया गांधी ने दिया था शरद पवार को राष्ट्रपति बनने का प्रस्ताव: NCP)

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा ने कहा, "कुल 21 नक्सलियों ने समर्पण किया है, जिसमें दरभा डिवीजन के कांगेरवैली से 14 एवं कटेकल्याण एरिया कमेटी से सात नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष समर्पण किया है। इनमें एक प्लाटून सदस्य, एक एलओएस सदस्य, एक जन मिलीशिया सदस्य, एक डीएकेएमएस एरिया कमेटी अध्यक्ष, एक सीएनएम कमांडर, 11 जन मिलीशिया सदस्य, तीन सीएनएम सदस्य सहित दो संघम सदस्य बताए जा रहे हैं।"

इस दौरान डीआईजी सुंदरराज पी. ने कहा, "उक्त समर्पण में दरभा डिवीजन का प्लाटून सदस्य लक्ष्मण भी शामिल है। लक्ष्मण ग्राम भडरीमहु का रहने वाला है और मारजुम से भाग कर आया था। इससे पूर्व इसी गांव से 14 अन्य नक्सलियों ने समर्पण किया था। इसके साथ ही कटेकल्याण एरिया कमेटी के नक्सलियों के समर्पण से उक्त कमेटी भी अब भंग हो चुकी है।"

उन्होंने बताया, "इन सभी को शासन द्वारा 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की पुनर्वास नीति इस अभियान में कारगर साबित हो रही है।

सुरक्षा बलों का कसता घेरा देखकर नक्सलियों ने अब अपना इरादा बदल दिया है। कटेकल्याण में नक्सलियों की एरिया कमेटी का भंग होना कम से कम इसी बात की ओर इशारा करता है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत