1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बुलंदशहर: मां-बेटी गैंगरेप से खफा अखिलेश, पुलिस को 24 घंटे की मोहलत

बुलंदशहर: मां-बेटी गैंगरेप से खफा अखिलेश, पुलिस को 24 घंटे की मोहलत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 31, 2016 05:09 pm IST,  Updated : Jul 31, 2016 05:09 pm IST

उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के करीब एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी के साथ कथित सामूहिक बलात्कार मामले में आज 14 लोगों को हिरासत में लिया गया।

Akhilesh Yadav- India TV Hindi
Akhilesh Yadav

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के करीब एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी के साथ कथित सामूहिक बलात्कार मामले में आज 14 लोगों को हिरासत में लिया गया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस वारदात को बेहद गम्भीरता से लेते हुए पुलिस को मामले के खुलासे के लिए 24 घंटे की मोहलत दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बताया कि गत शुक्रवार की रात को डाकुओं के एक समूह ने नोएडा से शाहजहांपुर जा रहे एक कार सवार परिवार को देहात कोतवाली क्षेत्र में रोका और एक महिला तथा उसकी 13 वर्षीय बेटी को घसीट कर पास के खेत में ले गए और उनसे बलात्कार किया, जबकि पुरूषों को रस्सी से बांध दिया।

उन्होंने बताया कि लुटेरों ने कार सवार लोगों से नकदी, गहने और मोबाइल फोन भी लूट लिए। कृष्ण ने बताया कि परिवार का एक सदस्य रस्सी खोलने में कामयाब रहा और मामले की सूचना पुलिस को दी। भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस मामले में अब तक 14 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

इस बीच, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुलन्दशहर जिले में हुई वारदात को बेहद गम्भीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को घटना के दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए 24 घण्टे की मोहलत दी है और कहा है कि मामले में दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई के माध्यम से ऐसी सजा दिलाई जाए कि भविष्य में कोई भी ऐसा दुसाहस करने के बारे में सोच भी ना सके। उन्होंने पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद को मामले का तत्काल खुलासा करके दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने तथा मामले से सम्बन्धित थानाध्यक्षों और पुलिस कर्मियों के विरू कार्यवाही करने के भी सख्त निर्देश दिए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत