नई दिल्ली: दिल्ली के करोलबाग इलाके में आज(गुरुवार) तीन मंजिला इमारत गिर जाने से 3 लोग जख्मी हो गए। जानकारी के मुताबिक आर्य समाज रोड के पास इस बिल्डिंग का एक हिस्सा गिरा। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई और बिल्डिंग में रह रहे लोग बाल-बाल बच गए।
बिल्डिंग ढहने से 3 लोग मलवे में दबकर बुरी तरह जख्मी हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए पास के अस्पताल में भेज दिया गया हैं। राहत दल ने मौके में पहुंच कर मलवे को हटाने का काम शुरु कर दिया हैं। हालाकिं बिल्डिंग का यह हिस्सा क्यों गिरा। इसका अभी तक पता नहीं लग पाया हैं।
देखे वीडियो-