1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर हमला: आतंकवादी हमले में 3 सुरक्षा कर्मी शहीद

कश्मीर हमला: आतंकवादी हमले में 3 सुरक्षा कर्मी शहीद

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 17, 2016 09:08 am IST,  Updated : Aug 17, 2016 09:08 am IST

श्रीनगर: कश्मीर के बारामुला जिले में आज एक आतंकवादी हमले में सेना के दो जवान और एक पुलिसकर्मी शहीद हो गए और तीन अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों

kashmir- India TV Hindi
kashmir

श्रीनगर: कश्मीर के बारामुला जिले में आज एक आतंकवादी हमले में सेना के दो जवान और एक पुलिसकर्मी शहीद हो गए और तीन अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों ने देर रात ढाई बजे बारामुला में ख्वाजाबाग में सेना के एक काफिले पर घात लगाकर हमला किया। उन्होंने कहा कि दो जवान शहीद हो गए और दो अन्य घायल हो गए। अधिकारी ने कहा, पुलिसकर्मियों के वाहन के आतंकवादियों के हमले की चपेट में आने से एक पुलिसकर्मी भी शहीद हो गया जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि हमलावरों का पता लगाने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत