1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर: घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 4 आतंकी ढेर, 3 जवान शहीद

कश्मीर: घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 4 आतंकी ढेर, 3 जवान शहीद

 Written By: IANS
 Published : May 21, 2017 06:09 pm IST,  Updated : May 21, 2017 06:09 pm IST

जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों से 36 घंटे तक चली मुठभेड़ में सेना ने रविवार को चार आतंकावादियों को मार गिराया। अधिकारियों ने कहा कि मुठभेड़ में सेना के तीन जवान भी शहीद हो गए हैं।

Kashmir- India TV Hindi
Kashmir

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों से 36 घंटे तक चली मुठभेड़ में सेना ने रविवार को चार आतंकावादियों को मार गिराया। अधिकारियों ने कहा कि मुठभेड़ में सेना के तीन जवान भी शहीद हो गए हैं।

सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि कुपवाड़ा के नौगाम सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर शनिवार को यह अभियान शुरू हुआ, जब आतंकवादियों का एक जत्था भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था।

मुठभेड़ के दौरान रविवार को दो आतंकवादी मारे गए, जबकि भारत का एक जवान शहीद हुआ। सेना ने शनिवार को ही दो आतंकवादियों को मार गिराया था, जबकि दो जवानों की भी मौत हो गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत