1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोहरे के कारण 42 ट्रेनें लेट, 4 रद्द

कोहरे के कारण 42 ट्रेनें लेट, 4 रद्द

 Written By: IANS
 Published : Dec 23, 2016 10:09 am IST,  Updated : Dec 23, 2016 10:09 am IST

नई दिल्ली: उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में कोहरे की वजह से शुक्रवार को 42 रेलगाड़ियां निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, जबकि चार को रद्द कर दिया गया है। उत्तरी रेलवे

Fog- India TV Hindi
Fog

नई दिल्ली: उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में कोहरे की वजह से शुक्रवार को 42 रेलगाड़ियां निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, जबकि चार को रद्द कर दिया गया है। 

उत्तरी रेलवे के अधिकारी ने बताया कि ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस निर्धारित समय से 24 घंटे पीछे चल रही है, वहीं स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 27 घंटे और शहीद एक्सप्रेस 15 घंटे से अधिक देरी से चल रही है। अधिकारी ने बताया कि करीब चार ट्रेनों के निर्धारित समय में बदलाव किया गया है। 

इस बीच, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे का संचालन करने वाले दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को कोई उड़ान प्रभावित नहीं हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत