तिरूवनंतपुरम: केरल में कल विधानसभा चुनाव सुचारू ढंग से संपन्न कराने के लिए 52000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं तथा 3,176 मतदान केंद्र संवेदनशील, अहम के रूप में चिहिन्त किए गए हैं जिनमें नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 119 मतदान केंद्र भी हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ई के मांझी ने आज बतया कि ये मतदान केंद्र केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की निगरानी में है और वहां वेबकास्टिंग के भी इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा, नक्सली क्षेत्रों में 119 मतदान केंद्र पलक्कड़, कोझिकोड़, कन्नूर और वायनाड जिलों में आते हैं और वहां विशेष सुरक्षा व्यवस्था होगी। उन्होंने यहां संवाददाताओं को बताया कि राजनीतिक रूप से संवदेनशील कुन्नूर जिले में विशेष इंतजाम किए गए हैं जहां पिछले चुनाव में चुनावी हिंसा हुई थी।
मांझी ने कहा, फिलहाल, राज्य में 140 विधानसभा क्षेत्रों में 21,498 नियमित मतदान केंद्र हैं और 148 सहायक मतदान केंद्र हैं। उनमें 3176 की पहचान अहम, संवेदनशील के रूप में की गयी है। कल के मतदान के लिए कई और इंतजाम भी किए गए हैं।