1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पूर्वी दिल्ली में सात वर्षीय बच्ची से सामूहिक बलात्कार

पूर्वी दिल्ली में सात वर्षीय बच्ची से सामूहिक बलात्कार

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 23, 2016 06:54 am IST,  Updated : Aug 23, 2016 06:54 am IST

नयी दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में सात वर्षीय एक बच्ची का अपहरण कर तीन युवकों ने कथित तौर पर उससे बलात्कार किया है। पूर्वी दिल्ली के उपायुक्त रिषी पाल ने आज बताया कि

gangraped - India TV Hindi
gangraped

नयी दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में सात वर्षीय एक बच्ची का अपहरण कर तीन युवकों ने कथित तौर पर उससे बलात्कार किया है। पूर्वी दिल्ली के उपायुक्त रिषी पाल ने आज बताया कि बच्ची अस्पताल में है और ठीक हो रही है। तीन आरोपियों का जिक्र प्राथमिकी में है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में भुरे (19) और आमिर (21) उसके पड़ोसी हैं। पाल ने कहा कि पीडि़ता अपने माता-पिता के साथ मंडावली के यमुना खादर इलाके में रहती है। पुलिस ने कहा कि पीडि़ता कल रात अपने घर के बाहर सो रही थी तभी आरोपियों ने कथित तौर पर उसे उठाया और रात करीब 11 बजे उससे बलात्कार किया। मुल्जिम बच्ची को उसके घर के पास फेंक कर भाग गए। वह अपने माता पिता और स्थानीय लोगों को बेहोश मिली जो उसकी तलाश कर रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत