1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कुदरत का करिशमा: 70 साल की बुज़ुर्ग बनी पहली बार 'मां'

कुदरत का करिशमा: 70 साल की बुज़ुर्ग बनी पहली बार 'मां'

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 11, 2016 01:29 pm IST,  Updated : May 11, 2016 01:29 pm IST

दलजिंदर कौर ने IVF तकनीक से 70 साल की उम्र में अपनी पहली संतान को जन्म दिया है।

70 year old delivers her first baby through IVF - India TV Hindi
70 year old delivers her first baby through IVF

नई दिल्ली: कहते हैं कि भगवान के घर में देर है, अंधेर नहीं। और ये कहावत सच हुई है पंजाब की एक बुज़ुर्ग महिला के साथ। दलजिंदर कौर ने 70 साल की उम्र में अपनी पहली संतान को जन्म दिया है। हरियाणा के एक फर्टिलिटी क्‍लीनिक में अपने 79 वर्षीय पति के साथ 2 साल तक आईवीएफ तकनीक से इलाज कराने के बाद दलजिंदर कौर ने पिछले महीने एक लड़के को जन्‍म दिया।

दलजिंदर ने बताया कि उनकी और उनके पति मोहिंदर सिंह गिल की शादी को 46 साल हो गए थे और उन्‍होंने बच्‍चे की उम्‍मीद बिल्‍कुल छोड़ दी थी।

कौर ने बताया, 'भगवान ने हमारी प्रार्थना सुन ली। मेरी जिंदगी अब भरी पूरी लग रही है। मैं बच्‍चे की देखभाल खुद ही कर रही हूं। मेरे पति भी बहुत ख्‍याल रखने वाले हैं और जहां तक हो सके मेरी मदद करते हैं। उन्‍होंने ने अपने बच्‍चे का नाम अरमान रखा है

नेशनल फर्टिलिटी एंड टेस्‍ट ट्यूब सेंटर ने कहा, 19 अप्रैल को जन्‍मा बच्‍चा अब बिल्‍कुल स्‍वस्‍थ है जबकि जन्‍म के समय उसका वजन मात्र 2 किलोग्राम था। दलजिंदर कौर का गर्भधारण उनके खुद के अंडाणु और उनके पति के शुक्राणु का इस्‍तेमाल कर हुआ।

कौर ने कहा, 'जब हमने आईवीएफ का विज्ञापन देखा तो हमने सोचा कि क्‍यों ना इसे एक बार आजमाया जाए क्‍योंकि मैं हर हाल में अपना खुद का बच्‍चा चाहती थी।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत