1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई में मेडिकल स्टोर में आग लगने से 9 लोगों की मौत

मुंबई में मेडिकल स्टोर में आग लगने से 9 लोगों की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 30, 2016 11:04 am IST,  Updated : Jun 30, 2016 03:01 pm IST

मुंबई: मुंबई के उपनगरीय क्षेत्र अंधेरी के एक चाल में आज एक मेडिकल स्टोर में आग लग जाने से आठ लोगों की दम घुटने से मौत हो गई है और दो अन्य को अस्पताल में

Fire in mumbai kills 9- India TV Hindi
Fire in mumbai kills 9

मुंबई: मुंबई के उपनगरीय क्षेत्र अंधेरी के एक चाल में आज एक मेडिकल स्टोर में आग लग जाने से पांच बच्चों सहित नौ लोगों की मौत हो गयी और एक दमकलकर्मी घायल हो गया। मुंबई पुलिस के प्रवक्ता अशोक दुधे ने बताया कि आग आज सुबह अंधेरी के वायरलेस रोड पर जूही गली में एक चाल के भूतल पर स्थित वफा मेडिकल स्टोर में लगी। पुलिस ने बताया कि शुरू में आग से आठ लोगों की मौत हुई और बाद में एक महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया जो गंभीर रूप से झुलस गई थी।

प्रवक्ता के अनुसार आग की चपेट में आए लोग उस परिसर के पहले और दूसरे तल पर रहते थे। 120 वर्ग फुट के मेडिकल स्टोर में लगे विद्युत तारों और अन्य बिजली उपकरणों ने आग पकड़ ली जो भूतल तथा दो अन्य तलों वाली चॉल के अन्य हिस्सों तक फैल गई जहां करीब 17-18 लोग रह रहे थे।

अग्निशमन और पुलिस अधिकारियों के अनुसार चाल के भीतर बहुत छोटी सीढ़ी होने के कारण लोग फंसकर आग में घिर गए। बृहन्मुंबई महानगरपालिका के अग्निशमन विभाग के प्रमुख पीएस रहांगडले ने कहा कि आग की चपेट में आए लोग घटना के समय सोए हुए थे और उन्हें बाहर आने का रास्ता नहीं मिल सका।

उन्होंने बताया कि संदेह है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, लेकिन सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है । आग की चपेट में आए लोगों को पास के कूपर अस्पताल पहुंचाया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत