1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाकर्मियों और पत्थरबाजों के बीच झड़प, बाइक फूंकी

कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाकर्मियों और पत्थरबाजों के बीच झड़प, बाइक फूंकी

 Written By: IANS
 Published : May 23, 2017 06:11 pm IST,  Updated : May 23, 2017 06:35 pm IST

जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में प्रदर्शनकारी छात्रों ने मंगलवार को एक पुलिसकर्मी की बेरहमी से पिटाई की और उसकी मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया।

Stone pelting- India TV Hindi
Stone pelting1

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में प्रदर्शनकारी छात्रों ने मंगलवार को एक पुलिसकर्मी की बेरहमी से पिटाई की और उसकी मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया। स्थानीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र सड़क पर उतरे और पुलिस द्वारा गिरफ्तार अपने पत्थरबाज साथियों की रिहाई की मांग करते हुए सुरक्षाबलों पर पथराव किया। 

प्रदर्शनकारियों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। इस दौरान सादे लिबास में जा रहे एक पुलिसकर्मी को प्रदर्शनकारी छात्रों ने रोक लिया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "प्रदर्शनकारी छात्रों ने पुलिसकर्मी की बेरहमी से पिटाई की और बाद में उसकी मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया। घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत