1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र के एक गांव को है कुलभूषण के लौटने का इंतजार

महाराष्ट्र के एक गांव को है कुलभूषण के लौटने का इंतजार

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 11, 2017 06:46 pm IST,  Updated : Apr 11, 2017 06:49 pm IST

पश्चिमी महाराष्ट्र के एक छोटे से गांव के लोगों को उम्मीद है कि तमाम मुश्किलों के बावजूद पाकिस्तान में मौत की सजा पाने वाले कुलभूषण जाधव अपने घर लौट आयेंगे।

kulbhushan jadhav- India TV Hindi
kulbhushan jadhav

मुंबई: पश्चिमी महाराष्ट्र के एक छोटे से गांव के लोगों को उम्मीद है कि तमाम मुश्किलों के बावजूद पाकिस्तान में मौत की सजा पाने वाले कुलभूषण जाधव अपने घर लौट आयेंगे।

जाधव के पैतृक गांव सतारा जिले के जावली में लोगों ने आज पाकिस्तान की निंदा की और जाधव की रिहाई की मांग की। भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी को कल पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने जासूसी के आरोप में मौत की सजा सुनायी थी।

ये भी पढ़ें

एक गांववाले ने कहा कि जाधव ने जावली स्थित अपने खेत में एक घर बनवाया था और वे साल में दो-तीन बार गांव आते थे। ग्रामीण ने कहा, भारत सरकार को किसी भी कीमत पर उन्हें रिहा कराना चाहिये। यह उनकी जिम्मेदारी है। भारत को कुलभूषण जाधव की रिहाई के लिये पाक पर दबाव डालना चाहिये।

उन्होंने कहा, हमारा अनुरोध है कि उन्हें जितनी जल्दी हो सके रिहा किया जाये। भारत सरकार ने जवान चंदू चव्हाण की रिहाई सुनिश्चित करने के लिये जितना प्रयास किया था उससे दोगुना दबाव और प्रयास जाधव की रिहाई के लिये किया जाना चाहिये।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत