1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब में डिप्टी सीएम की कुर्सी पर दलित को बैठाऊंगा: केजरीवाल

पंजाब में डिप्टी सीएम की कुर्सी पर दलित को बैठाऊंगा: केजरीवाल

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 10, 2016 09:01 pm IST,  Updated : Dec 10, 2016 09:21 pm IST

आदमपुर: पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों में प्रवासी भारतीयों से तन-मन और धन से मदद करने की अपील करते हुए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि प्रदेश में अगर

Arvind Kejriwal- India TV Hindi
Arvind Kejriwal Image Source : PTI

आदमपुर: पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों में प्रवासी भारतीयों से तन-मन और धन से मदद करने की अपील करते हुए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि प्रदेश में अगर पार्टी की सरकार बनती है तो मुख्यमंत्री की कुर्सी पर दलित व्यक्ति को बैठाउंगा। 

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

जालंधर जिले के आदमपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के संयोजक तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, ''प्रदेश में आप की सरकार बनने के बाद राज्य की जिस कुर्सी पर सुखबीर बैठे हैं, उस पर दलित समुदाय के व्यक्ति को बैठाया जाएगा।''

 
केजरीवाल ने कहा, ''दलित समुदाय के व्यक्ति को सत्ता में भागीदारी देने और डा. अंबेडकर के सपने को पूरा करने के लिए आम आदमी पार्टी ऐलान कर चुकी है कि राज्य में दलित समाज के व्यक्ति को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। इसलिए मैंने कहा है कि सुखबीर की कुर्सी दलित समुदाय के व्यक्ति को दी जाएगी।''

प्रवासी भारतीयों से आसन्न विधानसभा चुनाव में आप को तन मन और धन से सहायता करने की अपील करते हुए आप नेता ने कहा, प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो उन प्रवासियों के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी जो बाहर के मुल्कों में रह रहे हैं और यहां आकर बसना चाहते हैं। प्रवासियों को आप की सरकार यहां सभी सुविधायें उपलब्ध करवायेंगी जो यहां आकर बसना चाहते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत