नई दिल्ली: आप की महिला कार्यकर्ता सोनी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने आप के कार्यकर्ता रमेश भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।
आत्महत्या के पीछे रमेश भारद्वाज पर यौन शोषण और छेड़छाड की एफआईआर होने के बाद भी जमानत हो जाने के कारण सोनी का आहत होना बताया जा रहा हैं। रमेश भारद्वाज को स्थानीय आप विधायक का नजदीकी बताया जा रहा हैं।
आपको बता दे कि सोनी ने आत्महत्या के पूर्व एक वीडियो सोशल मीडिया में शोयर किया था। जिसमें उन्होने आरोप लगाया है कि कोई भी आप नेता उनकी मदद नहीं कर रहा हैं।
मुख्यमंत्री ने दिया सोनी के परिवार की हरसंभव मदद करने का आश्वासन
क वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है। सूत्रों ने बताया कि अगर परिवार चाहता है तो सरकार महिला के दो बच्चों की पढ़ाई का खर्च वहन करने पर विचार करेगी। अधिकारी ने बताया कि महिला के पिता, भाई, दो बेटियों और ससुर ने मुख्यमंत्री से दिल्ली सचिवालय में मुलाकात की।