1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पहले गोवंश की हत्या.. अब नतमस्तक, केरल में गोहत्या पर कांग्रेस को पश्चाताप!

पहले गोवंश की हत्या.. अब नतमस्तक, केरल में गोहत्या पर कांग्रेस को पश्चाताप!

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 30, 2017 07:39 pm IST,  Updated : May 30, 2017 07:39 pm IST

केरल में गोवंश की हत्या पर घिरी कांग्रेस अब पश्चाताप कर रही है। जयपुर में आज कांग्रेस नेताओं ने गाय की पूजा की, गाय को चारा खिलाया और केरल की घटना की निंदा भी की। कांग्रेस के नेता गाय के सामने हाथ जोड़े नतमस्तक नजर आए। वहीं, बीजेपी ने कांग्रेस के खिल

jaipur- India TV Hindi
jaipur

जयपुर: केरल में गोवंश की हत्या पर घिरी कांग्रेस अब पश्चाताप कर रही है। जयपुर में आज कांग्रेस नेताओं ने गाय की पूजा की, गाय को चारा खिलाया और केरल की घटना की निंदा भी की। कांग्रेस के नेता गाय के सामने हाथ जोड़े नतमस्तक नजर आए। वहीं, बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ केरल में गोवंश की हत्या पर मोर्चा खोला हुआ है।

पहले गोवंश की हत्या.. अब नतमस्तक

कांग्रेस के नेता अब गाय के सामने नतमस्तक हो गए हैं। ये सब इसलिए किया जा रहा था क्योंकि केरल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गोवंश हत्या के बाद कांग्रेस बुरी तरह घिर गई है। इतना ही नहीं इस मामले में खुद कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता दो धड़ों में बंटे नजर आ रहे हैं जिसके पश्चाताप के लिए कांग्रेस ने ये तरीका अपनाया है।

गोहत्या के खिलाफ कानून लाने की मांग

जयपुर में राजस्थान कांग्रेस के प्रवक्ता प्रताप सिंह ने गाय की पूजा की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ केरल की करतूत की निंदा की बल्कि गाय के प्रति अपनी आस्था का इजहार करते हुए नाथजी गौशाला में गायों को गुड़ और चारा खिलाया। साथ ही कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से गोहत्या के खिलाफ कानून लाने की भी मांग की।

देखिए वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत