जोहांसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका में दीपावली के मौके पर सोशल मीडिया पर भारतीय विरोधी नस्ली टिप्पणियां करने पर कई श्वेतों को वहां के सत्तारूढ़ एवं विपक्षी दलों ने अदालत में घसीट लिया है।
सभी नस्लों के दक्षिण अफ्रीक्रियोम की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद ऐसा करने वालों ने माफी मांगी लेकिन सत्तारूढ़ अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस और विपक्षी डेमोक्रेटिक एलायंस ने माफी को स्वीकार करने से इनकार करते हुए इक्वलिटी कोर्ट में आरोप लगाए हैं।
एक माफी में लिखा गया है, मैंने कल गुस्से में कुछ टिप्पणियां कर दीं और मैं उन लोगों से माफी मंागना चाहूंगा जिन्हें मैंने अपमानित किया है। गुस्सा कोई बहाना नहीं है और मैं अपनी टिप्पणियों को लेकर अपना बेवकूफाना अहसास करता हूं, ये अवांछनीय है। एक बार फिर मेरा माफीनामा। मैं सक्रिय तरीके से दीवाली को प्रोत्साहन देने का काम करूंगा।