1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सशस्त्र लुटेरों ने वैन में रखे 12 करोड़ रुपये लूटे

सशस्त्र लुटेरों ने वैन में रखे 12 करोड़ रुपये लूटे

 Written By: IANS
 Published : Jun 28, 2016 03:25 pm IST,  Updated : Jun 28, 2016 03:25 pm IST

ठाणे (महाराष्ट्र): मुंबई के ठाणे इलाके में सशस्त्र लुटेरों ने यहां एक धन प्रबंधन कंपनी में घुसकर करीब 12 करोड़ रुपये लूट लिए। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यह घटना तड़के करीब तीन बजे

Loot- India TV Hindi
Loot

ठाणे (महाराष्ट्र): मुंबई के ठाणे इलाके में सशस्त्र लुटेरों ने यहां एक धन प्रबंधन कंपनी में घुसकर करीब 12 करोड़ रुपये लूट लिए। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यह घटना तड़के करीब तीन बजे हुई। बंदूक, रिवॉल्वर और चाकू से लैस छह-आठ सशस्त्र लुटेरे तीन हाट नाका के करीब 'चेकमेट प्राइवेट सर्विसेज लिमिटेड' में घुस गए।

उन्होंने हीरादीप सोसायटी में कंपनी के कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरों की तारें काट दीं और विभिन्न बैंकों के एटीएम में पहुंचाने के लिए एक वैन में रखी गई रकम लूट ली।

लूट से थोड़ी देर पहले ही वैन में पैसों से भरे बॉक्स रखे गए थे और वैन को एटीएम में पैसे डालने के लिए ले जाने की तैयारी की जा रही थी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि अपराध शाखा जांच कर रही है और पुलिस अधीक्षक परमबीर सिंह व्यक्तिगत तौर पर जांच की देखरेख कर रहे हैं।

पुलिस ने लुटेरों को गिरफ्त में लेने के लिए ठाणे शहर को जोड़ने वाली सभी मुख्य सड़कों पर अवरोध और जांच चौकियां स्थापित की हैं।

कंपनी का मुख्यालय गुजरात के वड़ोदरा में है और इसकी शाखाएं 24 राज्यों में फैली हुईं हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत