1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ‘दोहरे अंकों की मुद्रास्फीति दर विरासत में मिलने के बावजूद कीमतों को नियंत्रण में रखा’

‘दोहरे अंकों की मुद्रास्फीति दर विरासत में मिलने के बावजूद कीमतों को नियंत्रण में रखा’

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 28, 2016 06:04 pm IST,  Updated : Jul 28, 2016 06:04 pm IST

वित्त मंत्री अरूण जेटली ने आज कहा कि कांग्रेस नीत संप्रग सरकार से नीतिगत पंगुता की शिकार अर्थव्यवस्था और दोहरे अंकों वाली मुद्रास्फीति दर विरासत में मिलने के बावजूद हमनें कीमतों को नियंत्रण में रखा

jaitley- India TV Hindi
jaitley

नयी दिल्ली: महंगाई को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा मोदी सरकार पर लगाये आरोपों पर पलटवार करते हुए वित्त मंत्री अरूण जेटली ने आज कहा कि कांग्रेस नीत संप्रग सरकार से नीतिगत पंगुता की शिकार अर्थव्यवस्था और दोहरे अंकों वाली मुद्रास्फीति दर विरासत में मिलने के बावजूद हमनें कीमतों को नियंत्रण में रखा और इस बारे में आरोप, आंकड़ों का विकल्प नहीं हो सकते।

जेटली ने कहा कि इस साल अच्छी बरसात होने से अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और कीमतें और नियंत्रण में आयेंगी। दाल की पैदावार 2 करोड़ टन होने के संकेत से इसकी कीमतों में भी कमी आयेगी। उन्होंने कहा कि केवल यह कहना कि तारीख बता दें कि कीमत कब कम होगी, यह ठीक नहीं है। हमें वे नीतियां बनानी होंगी जिससे पैदावार बढ़े। हमने ऐसी नीतियां बनाई हैं जिनसे किसान दाल का उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित होंगे ताकि मांग और आपूर्ति की समस्या को दूर किया जा सकेगा और कीमतें कम कम होंगी।

लोकसभा में मूल्यवृद्धि के बारे में नियम 193 के तहत चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए जेटली ने कहा नीतिगत पंगुता की शिकार अर्थव्यवस्था मिलने और वैश्विक मंदी की स्थिति के बाद भी पिछले दो वर्षो में हम तेज गति से आगे बढ़े हैं। दुनिया की तुलना में अच्छा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे दुनिया में मंदी छायी हुई थी, उभरती अर्थव्यवस्थाओं की स्थिति ठीक नहीं थी, भारत के बारे में नकारात्मक धारणा बनी हुई थी, बड़े बड़े विश्लेषक यह कह रहे थे कि ब्रिक्स में से आई :इंडिया: निकल जायेगा। ऐसे हालात में हमने सत्ता संभाली और इस सब के बावजूद भारत अच्छी वृद्धि दर बनाये रखकर दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत