1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजन की कुर्सी के सात दावेदार, किसी एक पर बन सकती है बात!

राजन की कुर्सी के सात दावेदार, किसी एक पर बन सकती है बात!

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 19, 2016 09:45 am IST,  Updated : Jun 19, 2016 09:45 am IST

नई दिल्ली: देश के वित्तमंत्री अरूण जेटली ने भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर रघुराम राजन के अब तक के कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कुर्सी पर अब कौन बैठेगा इसका फैसला जल्द होगा।

Raghuram Rajan- India TV Hindi
Raghuram Rajan

नई दिल्ली: देश के वित्तमंत्री अरूण जेटली ने भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर रघुराम राजन के अब तक के कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कुर्सी पर अब कौन बैठेगा इसका फैसला जल्द होगा। अपने दूसरे कार्यकाल को लेकर उठ रहे सवालों के बीत रघुराम राजन ने खुद बात को साफ करते हुए यह कह दिया कि वो दूसरा कार्यकाल नहीं चाहते हैं। गौरतलब है कि भाजपा नेता काफी समय से रघुराम राजन को आरबीआई के पद से हटाए जाने की मांग को दोहरा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर रघुराम राजन के बाद आरबीआई गवर्नर की कुर्सी पर कौन बैठेगा इसकी अटकलों को बीच सात नाम सामने आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इस कुर्सी के लिए सात नाम सामने आ रहे हैं।

  1. विजय केलकर
  2. राकेश मोहन
  3. अशोक लाहिरी
  4. उर्जित पटेल
  5. अरूंद्धति भट्टाचार्या
  6. सुबीर गोकर्ण
  7. अशोक चावला

इनमें से उर्जित पटेल मौजूदा समय में आरबीआई में डिप्टी गर्वनर हैं और अरूंद्धति भट्टाचार्या निजी क्षेत्र के सबसे बड़े भारतीय बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की प्रबंध निर्देशक हैं।आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन की इस घोषणा के बाद कि वो दूसरी पारी नहीं चाहते और 4 सितंबर इस पद पर उनका आखिरी दिन होगा, केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने ट्विटर पर लिखा, “डॉ रघुराम राजन ने अपने वर्तमान कार्यभार के अंत में वापस एकैडमिक्स की तरफ लौटने के अपने इरादे की घोषणा की है। सरकार उनके द्वारा किए गए अच्छे कामों और निर्णयों की सराहना करती है। उनकी जगह कौन गवर्नर की कुर्सी पर बैठेगा इसपर जल्द फैसला होगा।”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत