1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केजरीवाल ने उरी हमले के पीड़ितों के लिए 1 करोड़ रूपये के मुआवजे की मांग की

केजरीवाल ने उरी हमले के पीड़ितों के लिए 1 करोड़ रूपये के मुआवजे की मांग की

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 28, 2016 07:52 am IST,  Updated : Sep 28, 2016 07:52 am IST

उरी आतंकी हमले के साजिशकर्ताओं के खिलाफ केंद्र की निष्क्रियता की आलोचना करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से शहीद सैनिकों के परिजनों के लिए 1 करोड़ रूपये के मुआवजे की घोषणा करने की अपील की।

arvind kejriwal demand 1 crore rupees compensation for uri...- India TV Hindi
arvind kejriwal demand 1 crore rupees compensation for uri attack victims

नई दिल्ली: उरी आतंकी हमले के साजिशकर्ताओं के खिलाफ केंद्र की निष्क्रियता की आलोचना करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से शहीद सैनिकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रूपये के मुआवजे की घोषणा करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि, दिल्ली में रह रहे सैनिकों के परिजनों के लिए मुआवजा नीति को केंद्र को भी अपनाना चाहिए और जम्मू-कश्मीर के उरी में हालिया आतंकी हमले के पीडि़तों से इसकी शुरूआत कर समूचे देशभर में इसे लागू करना चाहिए।

केजरीवाल ने कहा, उरी हमले को लेकर समूचे देश में गुस्सा और निराशा है। हमारा शत्रु पड़ोसी हम पर हमला करता है यह सब को पता है। लेकिन, क्या हम इतने कमजोर हैं कि ऐसे हर हमले के बाद हम चुप्पी बरतते रहें?

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में दिल्ली सरकार द्वारा भगत सिंह की 110वीं जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आप नेता ने कहा, मैं यह नहीं कह रहा हूं कि युद्ध हो क्योंकि यह कोई समाधान नहीं है। उन्हें (पाकिस्तान को) मुंहतोड़ जवाब देने के लिए ऐसे 100 अन्य तरीके हैं। यह चुप्पी मुझे दर्द देती है और अगर हम कुछ नहीं करते हैं तो यह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के साथ विश्वासघात होगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और श्रम मंत्री गोपाल राय भी मौजूद थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत