1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में हार का बदला विधेयक लौटाकर न लें प्रधानमंत्री: केजरीवाल

दिल्ली में हार का बदला विधेयक लौटाकर न लें प्रधानमंत्री: केजरीवाल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 25, 2016 07:13 am IST,  Updated : Jun 25, 2016 05:33 pm IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री दिल्ली में भाजपा की हार का बदला दिल्ली विधानसभा द्वारा पारित विधेयकों को लौटाकर ले रहे हैं।

Arvind Kejriwal
- India TV Hindi
Arvind Kejriwal

दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री दिल्ली में भाजपा की हार का बदला दिल्ली विधानसभा द्वारा पारित विधेयकों को लौटाकर ले रहे हैं। केजरीवाल ने ट्विटर पर कहा, मैं मोदी जी से हाथ जोड़कर अनुरोध करता हूं। बड़ा दिल रखें। दिल्ली में हार को भूल जाएं और दिल्लीवासियों से इस तरह से बदला न लें। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, हमने सभी प्रक्रियाएं पूरी की हैं। इन विधेयकों को मंजूर करने का उनका कोई इरादा नहीं है और वे आप सरकार के कामकाज में बाधाएं खड़ी कर रहे हैं।

उन्होंने पूछा, क्या केन्द्र के पास विधेयकों को रोककर रखने का अधिकार होना चाहिए। क्या यह दिल्ली सरकार की हेडमास्टर है। क्या विधानसभा को एक विधेयक पारित करने का अधिकार नहीं होना चाहिए। केजरीवाल ने ट्वीट किया, मोदी जी का नारा है न काम करूंगा, न करने दूंगा। दिल्ली विधानसभा द्वारा पारित 14 विधेयकों को गृह मंत्रालय द्वारा यह कहकर वापस किया जा चुका है कि आप सरकार द्वारा इन विधेयकों को अपनाते समय उचित प्रक्रियाएं नहीं अपनाई गईं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत