1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छुट्टी नहीं मिलने से नाराज CISF जवान ने की गोलीबारी, 4 जवानों की मौत

छुट्टी नहीं मिलने से नाराज CISF जवान ने की गोलीबारी, 4 जवानों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 12, 2017 03:52 pm IST,  Updated : Jan 12, 2017 08:32 pm IST

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले के नबीनगर प्रखंड स्थित नबीनगर पावर जेनेरेटिंग कंपनी में सुरक्षा के लिए तैनात केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के एक जवान द्वारा छुट्टी पर जाने को लेकर हुए विवाद के दौरान

aurangabad- India TV Hindi
aurangabad

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले के नबीनगर प्रखंड स्थित नबीनगर पावर जेनेरेटिंग कंपनी में सुरक्षा के लिए तैनात केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के एक जवान द्वारा छुट्टी पर जाने को लेकर हुए विवाद के दौरान अपने साथियों पर आज की गई गोलीबारी में 4 जवानों की मौत हो गयी।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

पुलिस अधीक्षक डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि गोलीबारी करने वाले जवान बलबीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि बलबीर ने छुटटी पर जाने के लिए आवेदन दिया था और उन्हें छुट्टी नहीं मिल पाई। किसी दूसरे जवान द्वारा इस बात को लेकर उनपर तंज कसे जाने पर उन्होंने आवेश में आकर अपनी राइफल से गोलीबारी कर दी जिसकी चपेट में चार जवान आ गए।

उन्होंने बताया कि बलबीर द्वारा की गयी गोलीबारी में बच्चा शर्मा और एन मिश्र नामक दो जवानों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य जवानों अरविंद कुमार और जी एस राम को पडोसी रोहतास जिला स्थित नारायण मेडिकल कॅालेज अस्पताल ले जाए जाने पर उन्हें चिकित्सकों ने मृत लाया हुआ घोषित कर दिया।

सत्यप्रकाश ने बताया कि अधिकारियों की टीम को घटनास्थल भेजा गया है और टीम के लौटने के बाद ही विस्तृत जानकारी मिल पाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत