1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IAS बने मुस्लिम ऑटोरिक्शा चालक के बेटे ने इसलिए रखा था हिंदू नाम

IAS बने मुस्लिम ऑटोरिक्शा चालक के बेटे ने इसलिए रखा था हिंदू नाम

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 13, 2016 06:52 pm IST,  Updated : May 13, 2016 06:53 pm IST

पुणे: महाराष्ट्र के एक ऑटोचालक के बेटे ने सभी बाधाओं को पार करते हुए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। उस 21 वर्षीय मुस्लिम लड़के को धार्मिक भेदभाव के

ansar ahmad
ansar ahmad

अब अंसार गर्व से अपने मुस्लिम नाम और अल्पसंख्यक पहचान के साथ सांप्रदायिक सद्भाव के लिए काम करना चाहते हैं। शेख कहते हैं, "मैं तीन अलग-अलग श्रेणियों में हाशिये पर था। मैं एक पिछड़े अविकसित क्षेत्र से हूं। मैं एक गरीब घर से हूं और एक अल्पसंख्यक समुदाय से हूं। मैं एक प्रशासक के रूप में इन सभी मुद्दों से निपट सकता हूं, क्योंकि मैंने इसे करीब से देखा है।"

पिता ने की 3 शादियां

एक अशांत परिवार से ताल्लुक रखने वाले शेख कहते हैं। उनके पिता अहमद ऑटो रिक्शा चलाते हैं और तीन शादियां की हैं। वे उनकी मां को अक्सर पीटा करते थे और उनकी दो बहनों की शादी 14 और 15 साल की उम्र में ही हो गई। हालांकि अपनी मां और भाई की मदद से इन सभी चुनौतियों से पार पाते हुए उन्होंने लगातार 13 घंटे रोजाना पढ़ाई की और पहली ही बार में यूपीएससी परीक्षा में सफल रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत