1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भोपाल में ऑनलाइन ऑर्डर पर मिलेगी मछली

भोपाल में ऑनलाइन ऑर्डर पर मिलेगी मछली

 Written By: IANS
 Published : Dec 09, 2016 11:38 pm IST,  Updated : Dec 09, 2016 11:38 pm IST

मध्यप्रदेश की राजधानी में मछली खाने के शौकीन लोगों के लिए एक अच्छी खबर! नए साल से उन्हें ऑनलाइन आर्डर पर घर बैठे ही ताजी मछली मिलने लगेगी।

fish- India TV Hindi
fish

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी में मछली खाने के शौकीन लोगों के लिए एक अच्छी खबर! नए साल से उन्हें ऑनलाइन आर्डर पर घर बैठे ही ताजी मछली मिलने लगेगी।  मत्स्य विकास मंत्री अंतर सिंह आर्य की अध्यक्षता में शुक्रवार को मत्स्य महासंघ की काम-काज समिति की बैठक में बताया गया कि ऑनलाइन ऑर्डर पर घर तक मछली पहुंचाने के लिए मत्स्य महासंघ सोलर पैनल से संचालित फ्रिज युक्त वेन चलाने के साथ ही निजी क्षेत्र की सप्लाई एजेंसी से भी टाई-अप करने पर विचार कर रहा है। सफल होने पर योजना का विस्तार प्रदेश के दूसरे शहरों में भी किया जाएगा। 

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

बैठक में आर्य ने कहा कि प्रदेश में खेती लाभ का धंधा बनी है। बढ़ते मछली-पालन ने किसानों की अतिरिक्त आय में इजाफा किया है। उन्होंने विभाग को किसानों के पास उपलब्ध बंजर जमीन पर तालाब बनाकर मत्स्य-पालन में सहायता करने के निर्देश दिए। प्रदेश के तालाबों में इस वर्ष दोगुना मत्स्य-बीज डाला जाएगा, जिससे उत्पादन भी दोगुना से अधिक होने की संभावना है। वर्तमान के 10 हजार प्रति टन उत्पादन को बढ़ाकर 20 हजार टन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 

प्रमुख सचिव अश्विनी कुमार राय ने बताया कि प्रदेश में सरकारी योजनाओं में बने सभी तालाबों में मछली-पालन के लिए जिलाधिकारियों को आदेश जारी किए गए हैं। मत्स्य-पालन को रोजगार बनाने या पालन में रुचि रखने वाले व्यक्तियों को ये तालाब पट्टे पर दिए जा सकेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत