लखनऊ: एटीएस और यूपी पुलिस ने आतंकी सैफुल्लाह को सरेंडर के लिए पूरा वक्त दिया। लेकिन सरेंडर नहीं करने की जिद पर अड़े सैफुल्लाह ने जब पुलिस पर फायरिंग शुरू की तब जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। यूपी पुलिस के एडीजी दलजीत चौधरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकी सैफुल्लाह का ISIS से कनेक्शन का कोई सबूत नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि IS खुरासान नाम से यह एक सेल्फ प्रोक्लेम्ड मॉड्यूल है।
ADG दलजीत चौधरी लाइव
- IS खुरासान के नाम से यह एक सेल्फ प्रोक्लेम्ड मॉड्यूल है।
- कहीं बाहर से फाइनांस नहीं किया था। अपनी प्रॉपर्टी के माध्यम से इन लोगों ने हथियार जुटाए थे।
- एमपी में गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के आधार पर सैफुल्लाह के बारे में पता चला।
- सैफुल्ला को सरेंडर करने के लिए पूरा वक्त दिया गया
- इनलोगों ने शाजापुर में IED ब्लास्ट किया
- घर से हथियार और पासपोर्ट बरामद हुए
- लखनऊ रिजनल पार्सपोर्ट दफ्तर से जारी किए गए हैं।
- 8 पिस्टल, 630 कारतूस, बम बनाने के सामान बरामद