1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार में पत्रकार के मर्डर में बड़ा खुलासा, हत्या का ‘शहाबुद्दीन कनेक्शन’?

बिहार में पत्रकार के मर्डर में बड़ा खुलासा, हत्या का ‘शहाबुद्दीन कनेक्शन’?

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 15, 2016 05:13 pm IST,  Updated : May 15, 2016 05:52 pm IST

सिवान: बिहार के सिवान में पत्रकार राजदेव रंजन के कत्ल के पीछे बाहुबली शहाबुद्दीन का कनेक्शन सामने आ रहा है। पुलिस की जांच और परिवार के आरोपों के बाद शहाबुद्दीन के राइट हैंड कहे जाने

rajdeo ranjan- India TV Hindi
rajdeo ranjan

सिवान: बिहार के सिवान में पत्रकार राजदेव रंजन के कत्ल के पीछे बाहुबली शहाबुद्दीन का कनेक्शन सामने आ रहा है। पुलिस की जांच और परिवार के आरोपों के बाद शहाबुद्दीन के राइट हैंड कहे जाने वाले उपेंद्र सिंह सवालों के घेरे में है। आज राजदेव रंजन की पत्नी ने खुलासा किया कि उनके पति ने उपेंद्र सिंह की बात नहीं मानी और शायद उसी वजह से उनकी हत्या कर दी गई।

पत्रकार बिका नहीं, तो मार डाला गया !

पत्रकार राजदेव रंजन की पत्नी ने बड़े खुलासे किए और बताया कि किस तरह से उनके पति को धमकियां मिल रही थीं। राजदेव रंजन ने शहाबुद्दीन के खिलाफ रिपोर्टिंग की थी। उनकी पत्नी ने बताया कि राजदेव रंजन को प्रलोभन दिया था, जिसे उन्होंने साफ मना कर दिया।

रिपोर्टर के मर्डर का 'बाहुबली कनेक्शन'

उन्होंने बताया, ‘क्योंकि ये किसी भी प्रलोभन के लिए काम नहीं करते थे। दिल से, अपनी र्ईमानादारी के लिए काम किया करते थे। काम के लिए अपने घर-परिवार सबको दांव पर लगा दिया था। हमको जैसा पता चला है कि कोई परिचित है शायद उपेंद्र सिंह नाम है उनका उनके ही द्वारा प्रलोभन दिया गया था, जिसको इन्होंने साफ मना कर दिया था। पुलिस ने अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें से दो लोगों से हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है। बताया जा रहा है कि इनमें से एक शख्स उपेंद्र सिंह भी है।

कौन है उपेंद्र सिंह ?

उपेंद्र सिंह को बाहुबली नेता शहाबुद्दीन का करीबी माना जाता है। उपेंद्र सिंह आरजेडी का कार्यकर्ता भी है और 2014 में हुए एक मर्डर में आरोपी भी है। 2014 में सीवान से बीजेपी के सांसद ओम प्रकाश के प्रेस सचिव श्रीकांत भारती की हत्या हुई थी इस मामले में उपेंद्र सिंह फिलहाल जमानत पर बाहर है। सूत्रों के मुताबिक राजदेव रंजन श्रीकांत भारती मर्डर केस और शहाबुद्दीन के लिंक को लेकर काम कर रहे थे और इसीलिए उन्हें धमकियां मिल रही थीं।

राजदेव रंजन के परिवार ने कहा है कि उन्हें पुलिस पर बिलकुल भरोसा नहीं हैं। इस बीच बीजेपी ने आज सभी जिला मुख्‍यालयों में धरना प्रदर्शन किया। पत्रकार राजदेव के मर्डर मामले की सीबीआई जांच की मांग की।

इस बीच बिहार पुलिस जल्द से जल्द मामला सुलझाने का दावा कर रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज हटाने के आरोप में राधेश्याम नाम के एक शख्स को हिरासत में लिया है क्योंकि वो सीसीटीवी घटनास्थल के ठीक सामने एक दुकान में था। ऐसे में वो फुटेज हत्यारों की पकड़ने में काफी मददगार हो सकती थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि आखिर उसने सीसीटीवी फुटेज क्यों और किसके कहने पर हटाई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत