1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार टॉपर घोटाले में रूबी राय बोली, 'मैंने पापा से कहा था पास करवा दीजिए, उन्होंने तो टॉप करवा दिया'

बिहार टॉपर घोटाले में रूबी राय बोली, 'मैंने पापा से कहा था पास करवा दीजिए, उन्होंने तो टॉप करवा दिया'

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 28, 2016 03:29 pm IST,  Updated : Jun 28, 2016 03:29 pm IST

गिरफ़्तारी के बाद रूबी राय ने पूछताछ में बताया कि, "मैं ने तो पापा से कहा था पास करवा दीजिए, उन्होंने तो टॉप ही करवा दिया।"

Ruby Rai- India TV Hindi
Ruby Rai

बिहार: बिहार टॉपर घोटाले की आरोपी रूबी राय ने जांच में जुटे विशेष जांच दल (SIT) को चौंकाने वाली बताई है। गिरफ़्तारी के बाद रूबी राय ने पूछताछ में बताया कि, "मैं ने तो पापा से कहा था पास करवा दीजिए, उन्होंने तो टॉप ही करवा दिया।"

इससे पहले भी रूबी को कई बार नोटिस देकर बुलाया गया था लेकिन वह परीक्षा देने नहीं आई थी। 3 जून को आयोजित री-एग्जामिनेशन में भी वह कथित स्वास्थ्य कारणों की वजह से उपस्थित नहीं हुई थी। रूबी और अन्य चारों टॉपर्स के खिलाफ गिरफ्तारी के वारंट भी जारी किए गए थे और शनिवार को परीक्षा देने के बाद रूबी को एसआईटी ने बोर्ड कार्यालय से बाहर आते ही गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब है कि परीक्षा समिति ने सभी 14 टॉपर्स को तीन जून को इंटरव्यू और लिखि‍त परीक्षा के लिए बोर्ड कार्यालय बुलाया था। इसमें आर्ट्स टॉपर रूबी राय को छोड़कर सभी 13 टॉपर पहुंचे थे। रूबी ने तबीयत खराब होने को लेकर आवेदन दिया था और इंटरव्यू से छूट की मांग की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत