1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली : बर्ड फ्लू से 8 और पक्षी की मौत, डीयर पार्क भी बंद

दिल्ली : बर्ड फ्लू से 8 और पक्षी की मौत, डीयर पार्क भी बंद

 Written By: IANS
 Published : Oct 20, 2016 10:55 pm IST,  Updated : Oct 20, 2016 10:55 pm IST

देश की राजधानी में बर्ड फ्लू से आठ और पक्षियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यहां के लोकप्रिय डियर पार्क को भी बंद कर दिया है और लोगों को चेतावनी दी है कि वे किसी भी मरे हुए पक्षी को न छुएं।

Bird flue, Delhi- India TV Hindi
Bird flue

नई दिल्ली: देश की राजधानी में बर्ड फ्लू से आठ और पक्षियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यहां के लोकप्रिय डियर पार्क को भी बंद कर दिया है और लोगों को चेतावनी दी है कि वे किसी भी मरे हुए पक्षी को न छुएं। दिल्ली चिड़ियाखाना और डीयर पार्क, दोनों जगहों से दो-दो और पक्षियों की मौत हुई है जबकि तीन मरे हुए पक्षी चिड़ियाखाना के पास सुंदर नगर में और एक दक्षिणी दिल्ली के तुगलकाबाद में देखे गए हैं।

​देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली के पशुपालन मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पिछले हफ्ते से राजधानी में मरे कुल प्रवासी पक्षियों की संख्या 18 हो गई है। उन्होंने कहा, "हालात बिगड़े, इससे पहले हम अपने स्तर से स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल नागरिकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है और केवल सतर्कता बरतें।" 

राय ने कहा कि डीयर पार्क को सुरक्षा के मद्देनजर बंद कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि शुक्रवार को दिन के दो बजे वह पार्क का दौरा करेंगे। मंत्री ने कहा, "मैं नागरिकों से अपील करता हूं कि कोई पक्षी मरे तो उसे न छुएं, बल्कि पशुपालन विभाग को हेल्पलाइन नंबर पर सूचित करें।" 

सरकार को डर है कि इन मौतों का कारण एच5 इनफ्लुएंजा यानी उड़कर लगने वाले जुकाम के वायरस की वजह से हो सकते हैं जो बर्ड फ्लू का कारण होता है। राय ने कहा कि चिड़ियाघर से और शहर के विभिन्न पक्षी विहारों और से मुर्गी बाजारों से 50 नमूने लिए हैं प्रयोगशालाओं में विश्लेषण के लिए भेजे गए हैं।

दिल्ली के दोनों चिड़ियाघर मंगलवार को बंद रहे और डीयर पार्क तो जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती तब तक बंद रहेगा। बुधवार को दिल्ली सरकर ने बर्ड फ्लू के मामलों की जानकारी देने और मदद मांगने के लिए हेल्पलाइन नंबर 011 23890318 जारी किया है। 

दिल्ली चिड़ियाघर में दो प्रवासी पक्षियों की मौत का पहला मामला 14 अक्टूबर को सामने आया था। उसके दूसरे दिन 11 और पक्षी मृत मिले थे। 17 एवं 19 अक्टूबर को एक-एक पक्षी और मरे। इनमें से आठ पक्षियों के नमूने जांच के लिए भोपाल और जालंधर भेजे गए, जहां इनमें एच5 इनफ्लुएंजा वायरस होने की पुष्टि हुई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत