1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छत्तीसगढ़: BJP नेता की नक्सलियों ने की धारदार हथियार से हत्या

छत्तीसगढ़: BJP नेता की नक्सलियों ने की धारदार हथियार से हत्या

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 11, 2016 06:34 am IST,  Updated : Jun 11, 2016 06:57 am IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने भारतीय जनता पार्टी के नेता की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के मद्देड़ थाना

naxali- India TV Hindi
naxali

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने भारतीय जनता पार्टी के नेता की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत संगमपल्ली गांव में नक्सलियों ने आज भारतीय जनता पार्टी के नेता और जिला पंचायत सदस्य रामसाय मज्जी की धारदार हथियार से हत्या कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि मज्जी (64) आज जब संगमपल्ली गांव में थे तब हथियारबंद नक्सली मज्जी के घर पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए। बाद में नक्सलियों ने धारदार हथियार से मज्जी की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह वहां से फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को जब घटना की जानकारी मिली तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस दल ने गांव पहुंचकर मज्जी के शव को बरामद कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि मज्जी गांव के ही हायर सेकेण्डरी स्कूल में प्रिंसिपल थे। रिटायर होने के बाद वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। वर्तमान में वह जिला पंचायत सदस्य थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस दल ने आरोपी नक्सलियों की खोज शुरू कर दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत