1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यूपी: स्कूल में जूता पहनकर नही आया छात्र, तो टीचर मे पहनाई सैंडल की माला

यूपी: स्कूल में जूता पहनकर नही आया छात्र, तो टीचर मे पहनाई सैंडल की माला

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 09, 2016 04:48 pm IST,  Updated : Oct 09, 2016 04:48 pm IST

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के एक स्कूल में जूता पहनकर नहीं आने पर तीसरी कक्षा के एक छात्र को उसके शिक्षक ने कथित तौर पर सैंडल की माला पहनाकर दंडित किया।

up teacher- India TV Hindi
up teacher

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के एक स्कूल में जूता पहनकर नहीं आने पर तीसरी कक्षा के एक छात्र को उसके शिक्षक ने कथित तौर पर सैंडल की माला पहनाकर दंडित किया।

छात्र के पिता वीरेंद्र सिंह ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उसका बेटा कल जिले के भाबिसा गांव के स्कूल में सैंडल पहनकर गया था और स्कूल के शिक्षक ने जूता नहीं पहनने लिए उसे दंडित किया और उसके ही सैंडल की माला पहनाई।

कांधला पुलिस थाना की प्रभारी अनुराधा सिंघल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत