1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बीएस येदियुरप्पा कर्नाटक में BJP के सीएम उम्मीदवार होंगे

बीएस येदियुरप्पा कर्नाटक में BJP के सीएम उम्मीदवार होंगे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 26, 2017 06:06 pm IST,  Updated : May 26, 2017 06:13 pm IST

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीएस येदियुरप्पा भारतीय जनता पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए यह ऐलान किया।

Yeddyurappa- India TV Hindi
Yeddyurappa

नई दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीएस येदियुरप्पा भारतीय जनता पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए यह ऐलान किया। कर्नाटक में अगले साल चुनाव होनेवाले हैं। वहीं एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने यह संकेत दिया कि गुजरात में मुख्यमंत्री विजय रूपानी इस शीर्ष पद के लिए पार्टी की पसंद होंगे।

यह पूछे जाने पर कि येदियुरप्पा जो प्रदेश पार्टी अध्यक्ष है, वे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे, शाह ने कहा, हां, वे होंगे। कर्नाटक में हाल में भाजपा में गुटबाजी की खबरें आई हैं जहां पूर्व उपमुख्यमंत्री के एस ईश्वरप्पा के नेतृत्व वाला गुट येदियुरप्पा के नेतृत्व पर निशाना साधता रहा है। इसके बारे में पूछे जाने पर शाह ने कहा कि वह जल्द ही राज्य के दौरे पर जाने वाले हैं । पार्टी ने हाल ही में कुछ नेताओं पर कार्रवाई की है। यह पूछे जाने पर कि क्या रूपानी गुजरात चुनाव में भाजपा का चेहरा होंगे, शाह ने कहा, वे पहले से ही मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने हल्के फुल्के अंदाज में कहा कि तब इसका क्या मजलब है, वे पहले ही मुख्यमंत्री हैं। 

येदियुरप्पा इससे पहले भी कर्नाटक के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। जमीन घोटाले का आरोप लगने के बाद उन्हें सीएम की कुर्सी छोड़नी पड़ी था। हालांकि बाद के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की करारी हार हुई और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी। इस बार बीजेपी एक-एक कदम बेहद संतुलित रखना चाहती है। इसलिए चुनाव से पहले पार्टी ने येदियुरप्पा को अपना चेहरा बनाने का फैसला किया है। 

भाजपा अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा 150 से अधिक सीटें जीतेगी जहां इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। गुजरात में 182 सदस्यीय विधानसभा है। अमित शाह ने हालांकि कहा कि पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में पार्टी के मख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में अभी तय नहीं किया है, जहां गुजरात के साथ चुनाव होने हैं। 

ये भी पढ़ें: भारत में है दुनिया का दूसरा बरमूडा, ले चुका है कई जान...

आखिर भारत में इसे क्यों कहा जाता है ‘उड़ता ताबूत’?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत