1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. BSF ने 300 बांग्लादेशी नागरिकों को त्रिपुरा में घुसने से रोका

BSF ने 300 बांग्लादेशी नागरिकों को त्रिपुरा में घुसने से रोका

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 26, 2016 12:25 pm IST,  Updated : Jun 26, 2016 12:26 pm IST

BSF ने त्रिपुरा के खोवई जिले के चमपाहाओर इलाके में भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश कर रहे करीब 300 बांग्लादेशी नागरिकों के प्रयास को विफल कर दिया और बाद में उन्हें वापस पड़ोसी देश भेज दिया गया।

border- India TV Hindi
border

अगरतला: BSF ने त्रिपुरा के खोवई जिले के चमपाहाओर इलाके में भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश कर रहे करीब 300 बांग्लादेशी नागरिकों के प्रयास को विफल कर दिया और बाद में उन्हें वापस पड़ोसी देश भेज दिया गया। एसपी (पुलिस नियंत्रण) उत्तम भौमिक ने बताया, करीब 300 बांग्लादेशी नागरिकों ने कल चमपाहाओर से प्रवेश करने का प्रयास किया लेकिन BSF ने उन्हें रोक दिया। BSF और बीजीबी के बीच फ्लैग मीटिंग के बाद कल रात उन्हें वापस भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि वे आदिवासी थे और पड़ोसी देश में हाबीगंज के चुनारूघाट इलाके से बांग्लादेश के वन गार्डों ने बाहर कर दिया था। उन्होंने बताया कि सीमा पर रहने के दौरान BSF और खोवाई के जिला प्रशासन ने उन्हें खाना और पेयजल मुहैया कराया। भौमिक ने बताया कि कांटेदार बाड़ और BSF के सर्तक रहने के कारण वे भारत में प्रवेश नहीं कर सके।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत