1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली एयरपोर्ट पर बीएसएफ का एएसआई गिरफ्तार, महिला का पर्स चुराने का आरोप

दिल्ली एयरपोर्ट पर बीएसएफ का एएसआई गिरफ्तार, महिला का पर्स चुराने का आरोप

 Reported By: Abhay Parashar @abhayparashar
 Published : Jul 10, 2019 05:06 pm IST,  Updated : Jul 10, 2019 05:07 pm IST

चोरी के आरोप में बीएसएफ के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया है। 9 जून की सुबह एक महिला अपने पति के साथ श्रीनगर जा रही थी।

दिल्ली एयरपोर्ट पर बीएसएफ का एएसआई गिरफ्तार, महिला का पर्स चुराने का आरोप- India TV Hindi
दिल्ली एयरपोर्ट पर बीएसएफ का एएसआई गिरफ्तार, महिला का पर्स चुराने का आरोप

नई दिल्ली: देश के व्यस्तम हवाई अड्डों में से एक दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला का पर्स चोरी हो गया। चोरी के आरोप में बीएसएफ के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया है। एयरपोर्ट के डीसीपी संजय भाटिया के मुताबिक 9 जून की सुबह एक महिला अपने पति के साथ श्रीनगर जा रही थी। एयरपोर्ट पर बोर्डिंग पास लेने के बाद वह श्रीनगर जाने के लिए बोर्डिंग गेट नम्बर 41 के पास बैठी थी।

भाटिया के मुताबिक महिला ने अपना पर्स साथ वाली कुर्सी पर रख दिया था। कुछ देर बाद उसने पाया कि उसका पर्स गायब है। पर्स में लाखों रुपये के गहने थे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के जरिये पर्स चुराने वाले आरोपी को पकड़ लिया गया। आरोपी का नाम नरेश कुमार है और वह बीएसएफ में एएसआई है। वह अपनी नई पोस्टिंग के लिए बागडोगरा जाने वाला था। वह नशे की हालत में था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत