1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बजट सत्र Live: प्रणब मुखर्जी ने कहा, सबका साथ-सबका विकास हमारा लक्ष्य

बजट सत्र Live: प्रणब मुखर्जी ने कहा, सबका साथ-सबका विकास हमारा लक्ष्य

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 31, 2017 11:30 am IST,  Updated : Jan 31, 2017 11:34 am IST

नई दिल्ली: संसद में बजट सत्र की शुरुआत आज राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के अभिभाषण के साथ हुई। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इस मौके पर कहा कि ये ऐतिहासिक मौका है जब बजट सत्र 1 फरवरी

Pranab Mukherjee- India TV Hindi
Pranab Mukherjee

नई दिल्ली: संसद में बजट सत्र की शुरुआत आज राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के अभिभाषण के साथ हुई। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इस मौके पर कहा कि ये ऐतिहासिक मौका है जब बजट सत्र 1 फरवरी को पेश हो रहा है साथ ही आम बजट के साथ ही रेल बजट को पेश किया जा रहा है। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद सरकार आर्थिक सर्वे पेश करेगी।

क्या-क्या कह रहे हैं राष्ट्रपति पढ़ें-

  • पीएम फसल योजना से गरीबों को फायदा
  • अच्छे मानसून से किसान योजनाओं को फायदा
  • गरीबों के लिए पीएम आवास योजना चलाई
  • कृषि सिंचाई योजना का विस्तार हुआ
  • किसानों को क्रेडिट कार्ड दिए गए
  • 13 करोड़ लोग सामाजिक सुरक्षा योजना से जुड़े
  • सबका साथ-सबका विकास हमारा लक्ष्य
  • 11 हजार गांवों में बिजली पहुंचाई गई
  • बिजली बचाने के लिए 3 करोड़ एलईडी बल्ब
  • बैंकिंग सिस्टम को गरीबों से जोड़ा
  • सबको घर के लिए काम कर रहे हैं
  • 1.5 करोड़ लोगों को फ्री गैस कनेक्शन
  • कौशल विकास के लिए कई योजनाएं जारी
  • नोटबंदी पर लोगों का साथ मिला
  • 55 लाख नौकरीपेशा लोगों के लिए UAN
  • रोजगार देने के लिए 6000 करोड़ का बजट
  • किसानों को बीज और कीटनाशक की व्यवस्था
  • सरकार की योजनाओं से दाल की कीमतें घटीं
  • मुद्रा योजनाओं के जरिए लोगों को लोन मिले
  • नारी शक्ति हमारी सरकार का लक्ष्य
  • मातृत्व अवकाश 12 से बढ़ाकर 26 सप्ताह किया गया
  • पहली बारी वायुसेना में महिला फाइटर पायलट
  • सेना में महिलाओं को बराबरी का मौका
  • बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के बेहतर नतीजे
  • 24 लाख युवाओं को रोजगार के लिए ट्रेनिंग
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत