1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. श्रीनगर, मुजफ्फराबाद के बीच ‘कारवां-ए-अमन’ शांति बस सेवा बहाल होगी

श्रीनगर, मुजफ्फराबाद के बीच ‘कारवां-ए-अमन’ शांति बस सेवा बहाल होगी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 25, 2016 10:46 am IST,  Updated : Jul 25, 2016 10:47 am IST

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की राजधानी मुजफ्फराबाद के बीच 'कारवां-ए-अमन' शांति बस सेवा दो सप्ताह के स्थगन के बाद सोमवार से बहाल होने जा रही है। एक वरिष्ठ

bus service- India TV Hindi
bus service

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की राजधानी मुजफ्फराबाद के बीच 'कारवां-ए-अमन' शांति बस सेवा दो सप्ताह के स्थगन के बाद सोमवार से बहाल होने जा रही है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "कारवां-ए-अमन बस सेवा दो सप्ताह तक स्थगित रहने के बाद आज (सोमवार) बहाल की जाएगी।"

उन्होंने बताया, "मुजफ्फराबाद जाने वाले सभी यात्रियों को सुबह श्रीनगर के बेमिना में राज्य सड़क परिवहन कॉरपोरेशन (SRTC) पहुंचने की सलाह दी गई है।"

यह शांति बस सेवा विभाजित परिवारों के मेलजोल के लिए 2005 में शुरू की गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत