1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली से सभी राज्यों की राजधानी को रेल से जोड़ा जाएगा: गोहेन

दिल्ली से सभी राज्यों की राजधानी को रेल से जोड़ा जाएगा: गोहेन

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 30, 2017 09:17 pm IST,  Updated : Aug 30, 2017 09:17 pm IST

रेल राज्यमंत्री राजन गोहेन ने आज कहा कि केंद्र ने सभी राज्यों की राजधानी को रेल से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। आईसीएआर-एनईआर के कार्यक्रम में गोहेन ने कहा कि हमने दिल्ली से सभी राज्यों की राजधानी को रेल से जोड़ने का लक्ष्य रखा है।

railway- India TV Hindi
railway

उमियाम (मेघालय): रेल राज्यमंत्री राजन गोहेन ने आज कहा कि केंद्र ने सभी राज्यों की राजधानी को रेल से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। आईसीएआर-एनईआर के कार्यक्रम में गोहेन ने कहा कि हमने दिल्ली से सभी राज्यों की राजधानी को रेल से जोड़ने का लक्ष्य रखा है।

उन्होंने कहा, इससे रेलवे न केवल परिवहन संपर्क में मदद मिलेगा बल्कि कृषकों को भी देश के विभिन्न हिस्से में उत्पाद बेचने में सहयोग मिलेगा और उन्हें ऊंची आय मिल सकेगी। रेल राज्य मंत्री के मुताबिक रेलवे पर्यटकों को मेघालय लाने में सहयोग करेगा और पर्यटकों के यहां आने से लोगों को लाभ मिलेगा।

इस आधार पर रेलवे का विरोध किए जाने पर कि इससे आदिवासी राज्य में प्रवासियों की संख्या बढ़ जाएगी, उन्होंने कहा, रेलवे न केवल पर्यटकों को लाएगा बल्कि राज्य में सामान लाने और ले जाने की कीमत भी मालगाड़ी सेवाओं के माध्यम से कम हो जाएगी।

राज्य में कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए गोहेन ने कहा, मेघालय सरकार ने रेलवे में रूचि नहीं दिखाई है। मुझे समझ नहीं आया कि उन्होंने परियोजना को क्यों रोका।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत