भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी में (LIC) के अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी तरीके से एक ऑटो मोबाइल कंपनी के खाते में ढाई करोड़ की राशि ट्रांसफर किए जाने के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एलआईसी के अफसरों और संबंधित कंपनी से जुड़े लोगों के आवासों व दफ्तर पर छापे मारे हैं।
CBI सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी के एलआईसी के चार अधिकारियों ने फर्जी तरीके से मार्च 2016 में ऑटो मोबाइल कंपनी के खाते में ढ़ाई करोड़ की राशि ट्रांसफर कर दी थी। अधिकारियों ने मैच्युरिटी फंड का पासवर्ड हासिल कर राशि को ऑटो मोबाइल कंपनी के खाते में ढ़ाई करोड़ की राशि ट्रांसफर कर दी। इस कंपनी का कोई क्लेम भी नहीं था।
फर्जी तरीके से राशि ट्रांसफर किए जाने के मामले का खुलासा होने पर मंगलवार को कंपनी से जुड़े लोगों के निवास के अलावा एलआईसी के दफ्तर में भी दबिश दी और दस्तावेजों को खंगाला। इसके चलते एलआईसी के दफ्तर में अफसरों के केबिन में आमजनों को सीबीआई ने जाने भी नहीं दिया।