1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सत्येंद्र जैन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीबीआई जांच

सत्येंद्र जैन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीबीआई जांच

 Written By: IANS
 Published : Apr 11, 2017 05:23 pm IST,  Updated : Apr 11, 2017 05:23 pm IST

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मंगलवार को कहा कि उसने 2015-16 में 4.63 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और अन्य के खिलाफ प्राथमिक जांच दर्ज किया है।

Satyendra Jain- India TV Hindi
Satyendra Jain

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मंगलवार को कहा कि उसने 2015-16 में 4.63 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और अन्य के खिलाफ प्राथमिक जांच दर्ज किया है। एजेंसी ने जैन के खिलाफ एकत्रित कई सबूतों के आधार पर सोमवार को मामला दर्ज किया।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा, "जैन पर 2015-16 में प्रयास इंफो प्राइवेट लिमिटेड, अकीचंद डेवलपर्स और मंगल्यातन परियोजना प्राइवेट लिमिटेड के साथ अपराध में शामिल होने का आरोप है।"

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विश्वासपात्र जैन कथित तौर पर 2010-12 में प्रयास इंफो प्राइवेट लिमिटेड, अकीचंद डेवलपर्स और मंगलयातन परियोजना प्राइवेट लिमिटेड और एक अन्य कंपनी इंडो-मेटल इंडेक्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ 11.78 करोड़ रुपए के धनशोधन मामले में भी लिप्त थे। जैन ने इससे पहले अपने खिलाफ लगे सभी आरोप खारिज कर दिए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत