1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सीबीआई करेगी पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड की जांच

सीबीआई करेगी पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड की जांच

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 14, 2016 11:54 pm IST,  Updated : Sep 14, 2016 11:54 pm IST

बिहार के सीवान जिले में हिन्दी के दैनिक अखबार के ब्यूरो चीफ राजदेव रंजन की हत्या के चार महीने के बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गयी है।

Rajdev Ranjan- India TV Hindi
Rajdev Ranjan Image Source : PTI

नई दिल्ली: बिहार के सीवान जिले में हिन्दी के दैनिक अखबार के ब्यूरो चीफ राजदेव रंजन की हत्या के चार महीने के बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गयी है। 

सीबीआई के सूत्रों ने कहा कि राजदेव रंजन की हत्या के सिलसिले में सीबीआई की तरफ से केस दर्ज करने के बाद एक टीम सीवान जाएगी। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक हाल ही में जेल से रिहा हुए कथित गैंगस्टर और राजद नेता शहाबुद्दीन इस मामले में जांच एजेंसियों के संदेह के घेरे में हैं। सूत्रों ने कहा कि बिहार ने मामला सीबीआई को सौंप दिया है। एजेंसी इस सिलसिले में आपराधिक षड्यंत्र और हत्या के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी कर चुकी है। 

राज्य सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर सीबीआई से हत्या कांड की जांच अपने हाथों में लेने की अनुरोध किया था। 13 मई के इस हत्याकांड के बाद पत्रकार के परिजन ने जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी। इस मामले के संदिग्धों मोहम्मद कैफ और मोहम्मद जावेद की एक तस्वीर शनिवार को शहाबुद्दीन के साथ आने के बाद मामला फिर से सुर्खियों में आ गया था। पटना उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद शनिवार को भागलपुर जेल से रिहा हुए शहाबुद्दीन की एक तस्वीर में दोनों संदिग्ध उनके साथ नजर आ रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत