नई दिल्ली: हैरान करने वाली तस्वीर आई गुजरात के सोमनाथ से। जहां पर कुछ लोगों ने 4 युवकों की बेरहमी से पिटाई कर दी। लोग तमाशे देखते रहे, गुंडे पीटते रहें
मार- पिटाई की ये तस्वीर गुजरात में सोमनाथ के ऊना कस्बे की हैं। 4 लोगों को सरेआम सड़क पर बांधकर उनकी बेरहमी से पिटाई की जा रही है। देखिए कैसे ये लोग चारों युवकों को बुरी तरह से पीट रहे हैं।
ये भी पढ़े-
- NIA को बड़ी कामयाबी, IS के हैदराबाद मॉड्यूल के दो प्रमुख सदस्य गिरफ्तार
- चाहते हैं 'सुल्तान' जैसी बॉडी, तो इन चीजों से बनाए दूरी
- बाढ़ की लहरों में कैसे छूटा जिंदगी का डोर, देखें Video
दरअसल सोमवार को ऊना कस्बे में एक गौकशी की खबर थी। इसी बीच कुछ लोग जो चमड़ा उतारने के पेशे से थे वो लोग मौके पर पहुंच गए। सोमवार की शाम जब ये चारो शख्स चमड़ा लेकर पहुंचे तब इनको बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया। हैरानी की बात ये है कि ये दबंग पीटते रहे, लेकिन कोई बचाने सामने नहीं आया।
वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आए प्रशासन ने कार्रवाई करने की बात कही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। 5 लोगों की पहचान हुई। 3 लोगो को पुलिस ने ट्रेस किया गया हैं। उनको अरेस्ट करने की कार्यवाही शुरू। 2 लोग फरार उनकी तलाश जारी हैं।