1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केंद्रीय कर्मचारियों का बढ़ेगा महंगाई भत्ता, कल हो सकता है ऐलान

केंद्रीय कर्मचारियों का बढ़ेगा महंगाई भत्ता, कल हो सकता है ऐलान

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 26, 2016 10:02 pm IST,  Updated : Oct 26, 2016 10:02 pm IST

सरकार केंद्रीय कर्मचारियों तथा पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत वृद्धि का ऐलान गुरुवार को कर सकती है। यह एक जुलाई से लागू होगा। इससे 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों तथा 58 लाख पेंशनभोगियों को लाभ होगा।

Narendra Modi, PM- India TV Hindi
Narendra Modi Image Source : PTI

नयी दिल्ली: सरकार केंद्रीय कर्मचारियों तथा पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत वृद्धि का ऐलान गुरुवार को कर सकती है। यह एक जुलाई से लागू होगा। इससे 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों तथा 58 लाख पेंशनभोगियों को लाभ होगा। 

(देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय मंत्रिमंडल की गुरुवार को होने वाली बैठक के एजेंडे में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दो प्रतिशत महंगाई भत्ता तथा महंगाई राहत देने का प्रस्ताव सूचीबद्ध है। 

कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को उनकी कमाई पर महंगाई के प्रभाव कम करने के लिये महंगाई भत्ता दिया जाता है। इससे पहले, सरकार ने इस वर्ष की शुरूआत में महंगाई भत्ता मूल वेतन का 6 प्रतिशत बढ़ाकर 125 प्रतिशत कर दिया था। बाद में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के लागू होने से इसका विलय मूल वेतन में कर दिया गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत