1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ‘लड़ाई हुई तो 10 घंटे में दिल्ली पहुंच जाएंगे हमारे जवान’

‘लड़ाई हुई तो 10 घंटे में दिल्ली पहुंच जाएंगे हमारे जवान’

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 18, 2017 11:09 am IST,  Updated : Jan 18, 2017 11:21 am IST

नई दिल्ली: चीनी मीडिया ने फिर एक बार भारत को धमकी दी देते हुये कहा है कि यदि दोनों देशों के बीच लड़ाई हुई तो चीनी सेना के जवान 10 घंटे में राजधानी दिल्ली तक

Chinese Army- India TV Hindi
Chinese Army

नई दिल्ली: चीनी मीडिया ने फिर एक बार भारत को धमकी दी देते हुये कहा है कि यदि दोनों देशों के बीच लड़ाई हुई तो चीनी सेना के जवान 10 घंटे में राजधानी दिल्ली तक पहुंच जाएंगे। चीन के एक मीडिया चैनल ने दावा किया कि अगर जंग होगी तो चीनी मोटरयुक्त सैनिकों का दस्ता 48 घंटे में भारत की राजधानी दिल्ली पहुंच जाएगा। वहीं आगे कहा गया है कि अगर सैनिकों की टुकड़ी को पैराशूट की मदद से भेजा गया तो वे केवल दस घंटे में ही दिल्ली पहुंच जाएंगे।

इंटरनेशनल स्पेक्टेटर के ट्वीट के मुताबिक, चीन के सरकारी टीवी चैनल ने यह दावा किया है। हालांकि, चीन की तरफ से भारत को पहली बार धमकी नहीं दी गई है। इससे पहले भी चीनी मीडिया किसी ना किसी मुद्दे पर भारत के खिलाफ आग उगलता रहा है।

अभी हाल में भारत के प्रति बढ़ते बड़ी कंपनियों के रुझान को देखकर चीनी मीडिया चिढ़ गया था। चीनी मीडिया में छपे एक लेख में इस बात का जिक्र किया गया था। दरअसल, एप्पल ने भारत में आकर निवेश करने और यहां पर एक प्लांट बनाने की बात की है। इसपर चीन की नजर पड़ गई। वहां की मीडिया ने चीन को सावधान करते हुए एक लेख लिखा। लेख में लिखा गया कि चीन को जल्द से जल्द अपनी निर्माण क्षमता को बढ़ाना होगा जिससे आगे आने वाले वक्त में उनके वहां उत्पादन के लिए कंपनियों को आकर्षित किया जा सके।

वह लेख ग्लोबल टाइम्स में लिखा गया था। लेख में लिखा था, ‘हो सकता है कि एप्पल आने वाले वक्त में साउथ एशिया के देशों की तरफ मुड़ जाए। इससे चीन पर दबाव बनेगा कि वह अपने घरेलू निर्माण की तकनीकों में तेजी से बदलाव करे। जिससे वह कम लागत में निर्माण करने वाले देशों की टक्कर ले सके।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत