1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लापता सुखोई के बारे में पूछे जाने पर भड़का चीन

लापता सुखोई के बारे में पूछे जाने पर भड़का चीन

 Written By: Bhasha
 Published : May 25, 2017 07:31 am IST,  Updated : May 25, 2017 07:31 am IST

लगभग 24 घंटे पहले सुखोई विमान ने असम के तेजपुर वायुसेना स्टेशन से उड़ान भरी थी। तब से लड़़ाकू विमान लापता है। लू ने कहा, दक्षिण तिब्बत (अरूणाचल प्रदेश) में स्थिति पर हम करीब से नजर रख रहे हैं।

Sukhoi- India TV Hindi
Sukhoi

नई दिल्ली: चीन ने आज कहा कि उसके पास भारतीय वायुसेना के लापता सुखोई लड़ाकू विमान के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस विमान में दो पायलट सवार थे। साथ ही चीन ने नई दिल्ली से कहा कि वह दो पक्षों के बीच शांति कायम करने के लिए बनी व्यवस्था का पालन करे। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग से लापता सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान के बारे में पूछा गया था, साथ ही यह भी पूछा गया था कि क्या चीन लापता विमान को खेाजने में भारत की मदद करेगा, तो उन्होंने कहा, जिस स्थिति का आपने जिक्र किया है, उसके संबंध में मेरे पास फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। (ये भी पढ़ें: PM मोदी ने बताया क्यों नहीं पहनते मुसलमानों की टोपी, वायरल हो रहा है वीडियो)

लगभग 24 घंटे पहले सुखोई विमान ने असम के तेजपुर वायुसेना स्टेशन से उड़ान भरी थी। तब से लड़़ाकू विमान लापता है। लू ने कहा, दक्षिण तिब्बत (अरूणाचल प्रदेश) में स्थिति पर हम करीब से नजर रख रहे हैं। उन्होंने यह उन खबरों के संदर्भ में कहा जिनमें बताया गया था कि विमान लापता होने से पहले उसी क्षेत्र में उड़ान भर रहा था। इसके साथ ही उन्होंने भारत और चीन के बीच सीमा विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि सबसे पहले तो चीन, भारत-चीन सीमा के पूर्वी क्षेत्र में अपने रूख पर स्पष्ट रूप से कायम है।

उन्होंने कहा, हमें उम्मीद है कि भारत दोनों पक्षों के बीच सीमांत क्षेत्रों में शांति और स्थिरता कायम करने के लिए बनी व्यवस्थाओं का पालन करेगा। चीन की यह बेहद रूखी प्रतिक्रिया दोनों देशों के बीच विभिन्न मुद्दों को लेकर बढ़ रहे मतभेदों के बीच आई है। इसमें से एक मुद्दा तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के अरूणाचल प्रदेश दौरे का भी है। गौरतलब है कि बीजिंग अरूणाचल प्रदेश को दक्षिणी तिब्बत मानता है।

ये भी पढ़ें: भारत में है दुनिया का दूसरा बरमूडा, ले चुका है कई जान...

आखिर भारत में इसे क्यों कहा जाता है ‘उड़ता ताबूत’?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत