1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी ने कहा, अगर देशवासी ठान लें तो बिना बजट होगी स्वच्छता

PM मोदी ने कहा, अगर देशवासी ठान लें तो बिना बजट होगी स्वच्छता

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 30, 2016 03:47 pm IST,  Updated : Sep 30, 2016 06:11 pm IST

भारत में स्वच्छ मिशन के पूरे दो साल होने पर पीएम मोदी ने दिल्ली के विज्ञान भवन पर भारत स्वच्छता सम्मेलन (इंडोसैन) का उद्घाटन किया। जानिए पीएम मोदी ने स्वच्छता को लेकर क्या कहा। पीएम मोदी ने कहा कि 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता सप्ताह मनाया.

pm modi- India TV Hindi
pm modi

नई दिल्ली: भारत में स्वच्छ मिशन के पूरे दो साल होने पर पीएम मोदी ने दिल्ली के विज्ञान भवन पर भारत स्वच्छता सम्मेलन (इंडोसैन) का उद्घाटन किया। जानिए पीएम मोदी ने स्वच्छता को लेकर क्या कहा। पीएम मोदी ने कहा कि 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता सप्ताह मनाया जा रहा है।

इंडोसैन में पीएम ने कही ये बाते

  • मीडिया की सकारात्मक भूमिका की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जब कभी कोई योजना पेेश करें तो मीडिया आमतौर पर पहले पहल उसे संदेह की नजर से देखता है । लेकिन स्वच्छ भारत अभियान का मुझसे भी अधिक प्रचार मीडिया ने किया ।
  • पीएम मोदी ने कहा कि अगर हम देशवासी तय कर लें कि गंदगी नहीं करना है तो बिना बजट के ही स्वच्छता कायम हो जाएगी।
  • तीर्थस्थानों में आने वाले लोगों को गंदगी का महत्व समझाना चाहिए।
  • आतंकियों की सफाई के बाद अब गंदगी को साफ करने का प्रण।
  • जब भारत गुलाम था तो गांधी जी ने सत्याग्रह किया। आज के वक्त में 'स्वच्छाग्रहियों' की जरूरत है जो हमें गंदगी से आजाद करा सकें।
  • स्वच्छता को लेकर स्पर्धा का माहौल पैदा हुआ है।
  • हम अपने घर में तो सफाई रखते है लेकिन सार्वजनिक जगहों पर गंदगी फैलाने नहीं रहते। जिस दिन हम समझ जाएंगे कि देश हमारा है, सरकार भी हमारी है और सरकारी संपत्ति भी हमारी है। इस दिन सभी चीजें बदल जाएगी।
  • पीएम मोदी ने कहा-संसद में स्वच्छता पर चर्चा करनी चाहिए।
  • हम गंदगी को वेस्ट नहीं वेल्थ मानकर ट्रीट करें, सफाई अपने-आप हो जाएगी।
  • कचरे को पुनर्चक्रण के जरिये धन और रोजगार पैदा करने का माध्यम बनाया जा सकता है । तब स्वच्छता इस तरह से बाईप्रोडक्ट बन जायेगा ।
  • भारतीय कल्चर 'यूज ऐंड थ्रो' वाला है ही नहीं। चीजें रिसाइकल करना हमारे स्वभाव में है। इसे बस थोड़ा वैज्ञानिक बनाने की जरूरत है।
  • प्रधानमंत्री ने विज्ञान भवन में अपने भाषण मेंम स्टार्ट अप इंडिया और उज्ज्वला योजना का भी जिक्र किया
  • मैं राज्य सरकारों से आग्रह करता हूं कि आप स्वच्छता की स्पर्धा आयोजित कीजिए।
  • स्वच्छता मिशन में रोजगार की संभावनाएं छिपी हुई हैं। हमें वेस्ट को वेल्थ में बदलने की जरूरत है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत