1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तर भारत में कोहरे का कहर, 53 ट्रेनें लेट, 14 कैंसिल

उत्तर भारत में कोहरे का कहर, 53 ट्रेनें लेट, 14 कैंसिल

 Written By: IANS
 Published : Jan 10, 2017 11:00 pm IST,  Updated : Jan 10, 2017 11:00 pm IST

उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार को घने कोहरे की वजह से कम से कम 53 ट्रेनों के लेट होने तथा 14 ट्रेनों के कैंसिल होने से हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Train fog- India TV Hindi
Train fog Image Source : PTI

नई दिल्ली: उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार को घने कोहरे की वजह से कम से कम 53 ट्रेनों के लेट होने तथा 14 ट्रेनों के कैंसिल होने से हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि नौ रेलगाड़ियों के समय में परिवर्तन किया गया है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

कैंसिल की गई रेलगाड़ियों में नई दिल्ली-हैदराबाद तेलंगाना एक्सप्रेस, जम्मू तवी-भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस, जयनगर-अमृतसर सरयूयमुना एक्सप्रेस, नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस, कोटा-पटना एक्सप्रेस, नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस और अमृतसर कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस शामिल हैं।

अधिकारी ने कहा कि बुधवार को भी कुछ रेलगाड़ियों को रद्द किया गया है, जिनमें अमृतसर-नांदेड़ सचखंड एक्सप्रेस, नई दिल्ली-त्रिवेंद्रम सेंट्रल केरल एक्सप्रेस, विशाखापट्टनम-नई दिल्ली आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस तथा नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत