1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अरूणाचल विधानसभा उपाध्यक्ष के बेटे ने की कांग्रेस नेता केनजुम कामसी की हत्या

अरूणाचल विधानसभा उपाध्यक्ष के बेटे ने की कांग्रेस नेता केनजुम कामसी की हत्या

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 27, 2017 08:30 pm IST,  Updated : Mar 28, 2017 12:01 am IST

इटानगर: अरूणाचल विधानसभा के उपाध्यक्ष तुमके बागरा के बेटे ने पश्चिम सिआंग जिले के आलो में प्रदेश कांग्रेस के एक नेता की हत्या कर दी। पश्चिम सिआंग के पुलिस अधीक्षक मारी रीबा ने बताया कि

gun- India TV Hindi
gun

इटानगर: अरूणाचल विधानसभा के उपाध्यक्ष तुमके बागरा के बेटे ने पश्चिम सिआंग जिले के आलो में प्रदेश कांग्रेस के एक नेता की हत्या कर दी। पश्चिम सिआंग के पुलिस अधीक्षक मारी रीबा ने बताया कि उपाध्यक्ष के बेटे कजुम बागरा ने कल रात 10 बजे के करीब आलो में एक होटल के सामने अरूणाचल पीसीसी के सचिव स्तरीय नेता केनजुम कामसी की हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें

उन्होंने कहा कि कथित तौर पर दोनों के बीच हाथापाई के बाद घटना हुई। मामले की जांच की जा रही है। रीबा ने बताया कि आलो पुलिस ने हथियार के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और एक मामला दर्ज किया गया।

एपीसीसी ने घटना की निंदा की और कहा कि कजुम ने अपने पिता के सरकारी वाहन का इस्तेमाल किया और ऐसा बर्बर अपराध उस उक्ति को सच किया कि जैसा बाप वैसा बेटा।

पार्टी ने कहा, त्रासद घटना भाजपा के असली चरित्र को दिखाती है जिससे कि उपाध्यक्ष जुड़े हुए हैं। यह गंभीर सवाल पैदा करता है। घटना पर शोक प्रकट करते हुए पार्टी ने उपाध्यक्ष के इस्तीफे और आरोपी को ऐसी सजा देने की मांग की जो दूसरों के लिए उदाहरण हो।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत