1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इस मामले में कनॉट प्लेस है दुनिया का 7वां सबसे महंगा स्थान

इस मामले में कनॉट प्लेस है दुनिया का 7वां सबसे महंगा स्थान

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 15, 2016 05:08 pm IST,  Updated : Jun 15, 2016 05:08 pm IST

दिल्ली का कनॉट प्लेस एक स्थान नीचे आकर दुनिया का सातवां सबसे महंगा कार्यालय स्थल बन गया है।

connaught place- India TV Hindi
connaught place

नयी दिल्ली: दिल्ली का कनॉट प्लेस एक स्थान नीचे आकर दुनिया का सातवां सबसे महंगा कार्यालय स्थल बन गया है। संपत्ति सलाहकार कंपनी सीबीआरई रिसर्च के द्विवार्षिक ग्लोबल प्राइम ऑफिस ऑक्युपेंसी कॉस्ट्स सर्वेक्षण के अनुसार इस सूची में मुंबई के बांद्राकुर्ला परिसर को 19वां और नरीमन पाइंट को 34वां स्थान मिला है।

कंपनी ने एक बयान में बताया, नयी दिल्ली में कनॉट प्लेस के सेंट्रल बिजनेस डिस्टि्रक में एक वर्ष का किराया 149.71 डॉलर प्रति वर्ग फुट है और इस प्रकार यह दुनिया का सातवां सबसे महंगा कार्यालय स्थान है। इस सूची में सबसे उपर हांगकांग :सेंट्रल: है जहां वार्षिक आधार पर प्रति वर्ग फुट किराया 290 डॉलर है। इसके बाद लंदन-संेट्रल :वेस्ट ऐंड: का स्थान है जहां वार्षिक किराया 262.29 डॉलर प्रति वर्ग फुट है।

इस सूची में तीसरा स्थान बीजिंग की फाइनेंस स्ट्रीट, चौथा स्थान बीजिंग के सेंट्रल बिजनेस डिस्टि्रक और पांचवा स्थान हांगकांग के वेस्ट कोलून का है। शीर्ष दस की सूची में तोक्यो के मारूनोउची-ओटेमाची, लंदन-सेंट्रल :शहर:, न्यूयॉर्क का मिडटाउन मैनहैटन और शंघाई के पुडोंग शामिल हैं।

पिछले साल दिसंबर में जारी की गई सूची में लंदन-सेंट्रल :वेस्टएंड: प्रथम स्थान पर जबकि कनॉट प्लेस छठे स्थान पर था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत