1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 24 घंटे में 56000 से ज्यादा नए कोरोना मामले, 271 लोगों की गई जान

24 घंटे में 56000 से ज्यादा नए कोरोना मामले, 271 लोगों की गई जान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 30, 2021 09:55 am IST,  Updated : Mar 30, 2021 09:55 am IST

देश मे जिन राज्यों में संक्रमण सबसे ज्यादा है उनमें महाराष्ट्र, पहले स्थान पर है। देश में जितने नए कोरोना मामले देखने को मिल रहे हैं उनमें आधे से ज्यादा योगदान तो अकेले महाराष्ट्र का ही है

New Delhi: Connaught Place wears a deserted look after...- India TV Hindi
New Delhi: Connaught Place wears a deserted look after authorities banned Holi celebration in public places, amid a spike in coronavirus cases countrywide, in New Delhi, Monday, March 29, 2021. Image Source : PTI

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर तेजी से फैल रही है, पहले के मुकाबले इस बार संक्रमण की रफ्तार तेज गति से बढ़ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के 56211 नए मामले दर्ज किए गए हैं और इन मामलों के साथ अब देश में कुल कोरोना मामलों का आंकड़ा 1,20,95,855 तक पहुंच गया है।

कोरोना वायरस की दूसरी लहर में सिर्फ संक्रमण ही तेजी से नहीं फैल रहा है बल्कि वायरस की वजह से लोगों की जान जाने का सिलसिला भी बना हुआ है, स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस की वजह से 271 लोगों की जान गई है और अबतक यह वायरस पूरे देश में कुल मिलाकर 162114 लोगों की मौत का कारण बन चुका है। 

देश मे जिन राज्यों में संक्रमण सबसे ज्यादा है उनमें महाराष्ट्र, पहले स्थान पर है। देश में जितने नए कोरोना मामले देखने को मिल रहे हैं उनमें आधे से ज्यादा योगदान तो अकेले महाराष्ट्र का ही है। महाराष्ट्र के अलावा पंजाब, कर्नाटक, मध्य प्रदेश तथा दिल्ली में संक्रमण तेजी से फैलने लगा है। 

कोरोना मरीजों की पहचान के लिए देशभर में टेस्टिंग को भी बढ़ाया जा रहा है और साथ में कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन का अभियान भी चल रहा है। अबतक देशभर में 6.11 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वहीं कोरोना टेस्टिंग की बात करें तो पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में 7 लाख से ज्यादा लोगों के टेस्ट हुए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत